प्याज और आलू के होलसेल बिजनेस कैसे शुरू करें?

प्याज और आलू के होलसेल बिजनेस कैसे शुरू करें?: प्याज़ और आलू हर घर में इस्तेमाल होने वाली सब्जी है और प्याज के बिना तो आपकी सब्जी में टेस्टी नहीं आता है। तो प्याज और आलू की सबसे बड़ी बात यह भी है दोस्तों कि इन दोनों का हर मौसम और हर समय डिमांड बना रहता है। आज के लेख फार्मिंग से संबंधित मतलब कृषि से संबंधित बिजनेस के बारे में और इस लेख में हम आपको आलू और प्याज के होलसेल मार्केट जिसको थोक मार्केट भी कहते हैं, थोक व्यापार भी कहते हैं के बारे में बताएंगे जिसमें हम आपको बताएंगे किस तरीके से आप 50000 से 1 लाख रुपए प्रति महीना आसानी के साथ कमा सकते हैं।

हम आपको बताएंगे कि कैसे शुरू कर सकते हैं आप आलू और प्याज का होलसेल मार्केट। क्या क्या आपको जरूरी इंतजाम करने होंगे। कहां से आप खरीदे सस्ता आलू और प्याज जिससे कि आप होलसेल मार्केट अच्छे तरीके से कर सकें। उसके बाद हम आपको बताएंगे कि प्याज और आलू के होलसेल मार्केट में टोटल लागत कितनी होगी और लागत होने के बाद हम आपको बताएंगे कि आलू और प्याज के होलसेल मार्केट में टोटल कमाई कितनी होगी। अंत में हम आपको पांच ऐसी टिप्स बताएंगे जिनकी सहायता से आप प्याज और आलू के होलसेल मार्केट में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। चलिए फिर शुरुआत करते हैं।

प्याज और आलू के होलसेल बिजनेस को कैसे शुरू करें। 

तो सबसे पहले शुरू करने के लिए आपको एक गोदाम लेना पड़ेगा या दुकान की जरूरत पड़ेगी जो आपको काम आने वाले सामान को बेचने के लिए खरीदा हुआ जो आप माल खरीदेंगे, जिसमें आलू भी है, प्याज है उसे रखने के लिए, भंडारण के लिए। और कई बार ऐसा होता है कि सुखाना भी पड़ता है प्याज को, तो सुखाने के लिए। तो इस तरीके से आपको गोदाम या दुकान की जरूरत पड़ेगी। 

प्याज और आलू के होलसेल बिजनेस में जरुरी इंतज़ाम।

इसमें आपको सबसे पहले आलू और प्याज खरीदना होगा। वह हम आपको बताएंगे कि आप कहां से खरीदें और उसके बाद आपको 1 से 2 स्टाफ और लेबर की जरूरत भी पड़ सकती है। उसके बाद आपको ढूंढने पड़ेंगे ग्राहक जो कि ठेले भी होते हैं, होटल भी होते हैं। हम और आपको बताएंगे किस तरीके से आप ग्राहक ढूंढ सकते हैं और उसके बाद आपको मशीन लेनी पड़ेगी जो कि तौलने के लिए जरूरत पड़ती है। 

आलू और प्याज के बिजनेस में सस्ता माल कहां से खरीदें। 

तो सस्ता माल आप एक ही जगह से खरीद सकते हैं, वह डायरेक्ट किसान से। तो आपको ऐसे किसान ढूंढने होंगे जो कि प्याज और आलू का खेती करते हैं। आप उनसे डायरेक्ट खरीदेंगे। मंडी में वैसे भी उन्हें रेट नहीं मिलती है। तो अगर आप मंडी के रेट से आप उनके खेतों से ही सामान उठाएंगे तो वह आसानी के साथ मिल भी जाएंगे और आपको भी कम रेट में मिल जाएंगे। 

प्याज और आलू के होलसेल बिजनेस में लागत कितनी आएगी। 

दोस्तों लागत इस बात पर डिपेंड करती कि आप कितने का माल खरीद रहे हैं तो सामान्य तौर पर आप 75,000 से से ₹2 लाख का सामान खरीद कर रख सकते हैं और इस तरीके से आप इस बिजनेस को लगभग ₹75,000 में स्टार्ट कर सकते हैं।

प्याज और आलू के होलसेल बिजनेस में कमाई। 

दोस्तों अब हम मानकर चलते हैं कि आप 5000 केजी प्याज खरीदते हैं, 5000 केजी आप आलू खरीदते हैं या डायरेक्ट किसान से खरीदते हैं। अगर बात करें दोस्तों कि प्याज की कीमत। मान लीजिए कि ₹10 प्रति केजी आप खरीद रहे हैं तो 50000 की वह प्याज हो गई और अगर आप 5000 केजी जो आपने आलू खरीदा है वह ₹15 के रेट से खरीदा है तो 75,000 का आलू हो गए। इस तरीके से 1,25,000 का आपने यह सामान खरीद लिया। अभी से आप मार्केट में अगर जो भी रेट चले उस हिसाब से आप आंकलन करें।

प्याज और आलू के होलसेल बिजनेस कैसे शुरू करें?

मैं आपको रेट बता देता हूं कि मानकर चलिए कि आपकी प्याज अभी ₹15 केजी चल रही है। यह ज्यादा भी चल सकती, कम भी चल सकती है। आप खुद का कैलकुलेशन करें तो उस हिसाब से आप 75000 की प्याज बेच देंगे और अगर आलू ₹20 प्रति केजी चल रहा है तो 5000 इनटू बीज 1 लाख तो 1 लाख का आप आलू बेच देंगे। इस तरीके से आप 175000 में दोनों 50 पाँच हज़ार पाँच हज़ार केजी आलू और प्याज दोनों भेज सकते हैं। और आपका शुद्ध मुनाफा हुआ 50,000 केजी। मतलब 125000 में आपने खरीदा, 175000 में बेच रहे हैं तो 50,000 आपका मुनाफा हो गया। 

प्याज और आलू के होलसेल बिजनेस में सफल होने की टिप्स।

  • आप जब ग्राहक ढूंढने की बारी आए तो आप होटल ढूंढे, ठेले वाले ढूंढे उनको डायरेक्ट सप्लाई करें तो इससे ज्यादा मुनाफा होगा। 
  • इसके बाद दोस्तों आपको सामान डायरेक्ट किसान से खरीदना होगा। 
  • कई बार दोस्तों आपने देखा होगा गर्मियों में शादी का माहौल रहता है तो शादियों में डायरेक्ट आप शादी वालों को ये प्याज और आलू सप्लाई करेंगे तो इससे आपको अतिरिक्त मुनाफा होगा और ज्यादा मुनाफा होगा। 
  • आप आलू और प्याज को भंडारण के लिए अच्छी उचित व्यवस्था करेंगे तो अच्छा होगा। जैसे कि वेयर हाउस वगैरह रहते हैं तो इससे आपको प्याज और आलू को खराब होने के चांसेस नहीं होते और जब भी रेट आपको ज्यादा मिले तो प्याज आलू आप आसानी के साथ बेच सकते हैं। 
  • इस बिजनेस को स्टार्ट करने के लिए आप पूरी अधिक से अधिक जानकारी एकत्रित करें उसके बाद ही इस बिजनेस को स्टार्ट करें।

FAQ:

आलू और प्याज के होलसेल बिजनेस को शुरू करने में कितना इन्वेस्टमेंट लगता है?

आलू और प्याज के होलसेल बिजनेस को शुरू करने में आप बहुत एक लाख तक का इन्वेस्टमेंट लग सकता है।

आलू और प्याज के होलसेल बिजनेस में कितना कमाई किया जा सकता है?

दोस्तों आप कम से कम ₹100000 कमा सकते हैं प्रति सीजन लेकिन यह ज्यादा भी हो सकता है।

आलू और प्याज सस्ते दाम पर कहां से ले?

आलू और प्याज आप सस्ते दाम पर डायरेक्ट किसान से ले सकते हैं 

निष्कर्ष:

तो दोस्तों ऊपर दिए गए लेख में हम आपको बताएं कि आलू और प्याज के होलसेल बिजनेस से एक ही झटके में ₹50,000 कैसे कमा सकते हैं। तो आप भी इस बिजनेस को अपने घर से स्टार्ट कर सकते हैं। क्योंकि यह बिजनेस हमेशा कमाई देने वाला बिजनेस है। आलू और प्याज की हर घर में डिमांड होती है और हमेशा रहती है।

हर मौसम में रहती है इसलिए बिजनेस। मैंने आपको बताया बहुत ही अच्छा बिजनेस इस बिजनेस को आप स्टार्ट कर सकते हो और 50,000 नहीं आप 1 लाख या इससे ज्यादा भी कमा सकते। जितने ज्यादा का आप सामान खरीदेंगे उतना ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। आशा करता हूं कि इस लेट से आपको अच्छी जानकारी मिली होगी।

Leave a comment

शेयर मार्केट से एक महीना में कितना परसेंट का रिटर्न मिलता है? सबसे बढ़िया स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए कौन सा एप्प बेस्ट है? शेयर मार्केट में पैसा कैसे लगाते हैं, और इससे कैसे पैसे कमाते हैं? SBFC Finance IPO: SBFC Finance का IPO जारी, निवेशक लगा रहे हैं जमकर बोली कंपनी का शुद्ध मुनाफा 35% की बढ़ोतरी के साथ पहुंचा 455.45 करोड़ रुपए। कंपनी के खर्च में आई 343.89 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी, जानिये क्या है नाम? Mutual Fund से कैसे पैसे कमाते है बड़ी – बड़ी कंपनियां, जानकार हो जाएंगे हैरान? जानिये Coal India के Share में पैसा लगाना सही या नहीं? Mutual Funds ने दर्ज किया पिछले 4 सालों का सबसे अधिक आंकड़ा, निवेशक लगा रहे हैं जमकर पैसे? ट्रेवल एजेंसी के द्वारा अपने करेंसी को एक्सचेंज करवाए।