ब्लिंकिट में डिलेवरी बाय बनकर पैसे कैसे कमाए?

ब्लिंकिट में डिलेवरी बाय बनकर पैसे कैसे कमाए?: इस लेख में हम जानने वाले हैं कि आप किस तरीके से ब्लिंकिट ज्वाइन कर सकते हैं। उसे ज्वाइन करने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए। इसमें कितने रुपए आपको मिलेंगे। डिलेवरी बाय के कुछ कंडीशंस ऐसे भी होते हैं जिसमें आपको बहुत ज्यादा रुपए मिलते हैं। कुछ कंडीशंस ऐसे भी होते हैं, जिनमें आपको रोना भी पड़ सकता है। ओवरऑल कितने रुपए आप कितने घंटे चलकर कमा सकते हैं, क्या क्या टास्क आते हैं। आप बहुत सारी चीजें आज के इस लेख में जानने वाले है तो इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े। 

ब्लिंकिट में ज्वाइन करने के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट।

सबसे पहले हम यह जानते ब्लिंकिट ज्वाइन करने के लिए क्या डॉक्यूमेंट्स और इंपॉर्टेंट चीजे हमारे पास होना महत्वपूर्ण है। एक बाइक या फिर स्कूटी वो इलेक्ट्रिक भी हो सकती है, पेट्रोल भी हो सकती है। आपकी उम्र 18 से अधिक होनी चाहिए। पैनकार्ड आपके पास होना चाहिए। आधार कार्ड होना चाहिए, बैंक अकाउंट होना चाहिए। आप कक्षा 10वीं पास होनी चाहिए और उसकी मार्कशीट आपके पास मौजूद होनी चाहिए। आपके बाइक की आरसी, इंश्योरेंस और पीयूसी आपके पास अवश्य होना चाहिए। यदि इतने सारे डॉक्यूमेंट आपके पास कंप्लीट हैं तो आप आसानी से ब्लिंकिट ज्वाइन कर सकते हैं। 

ब्लिंकिट में काम करने के शिफ्ट। 

यदि आप ब्लिंकिट ज्वाइन करते हैं तो बेसिकली इसमें आपको दो शिफ्ट मिलती है। पहली शिफ्ट होती है सुबह 06:00 बजे से शाम के 03:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट होती है शाम के 06:00 बजे से रात के 12:00 बजे तक। जब भी आप सहज हो तब आप इसमें काम कर सकते हैं। आपको इनके स्टोर पर जाकर बारकोड स्कैन करना होगा और एक्टिव हो जाना होगा। जब ऑर्डर आएगा तब आपको जाना होगा।

अगर ऑर्डर नहीं आ रहा है तो आपको नहीं जाना है और आप ऐसा भी कर सकते हैं कि आप चले गए एक तो ऑर्डर आपने पिकअप किया है, आपके पास कुछ और काम आ गया है तो आप जो ऑर्डर आ रहे हैं उन्हें आप पिकअप न करके अपना काम कर सकते हैं। हां, वो बात अलग है कि उसके पैसे आपको नहीं मिलने वाले। जितना काम आप करेंगे केवल उतने के ही पैसे आपको मिलने वाले होते हैं। 

ब्लिंकिट में डिलेवरी बाय बनकर पैसे कमाने के तरिजे।

अगर हम बात करें पेमेंट कितना देते हैं लोगों को तो देखिये सबसे पहली चीज तो मैं यह क्लियर कर दूं कि इनका पेमेंट स्ट्रक्चर कभी स्टेबल नहीं रहता है। कभी बहुत ज्यादा देते हैं, कभी एकदम से लो कर देते हैं, बहुत ज्यादा कर ₹25 देते हैं और कभी कभी ₹20 देते हैं अपर डिलेवरी के कभी 15 ही देते हैं। कुछ टाइम के बाद फिर से चेंज हो जाएगा तो इनका पेज स्ट्रक्चर ऊपर नीचे होता रहता है। मैं एक एवरेज ₹20 मानकर चलते हैं।

अगर आप दो किलोमीटर के अंडर में जो भी डिलीवर करते हो वह समान अगर दो और अगर यहां पर हम बात करें दो किलोमीटर से एक्स्ट्रा आपको जाना पड़ता है तो ढाई रुपए पर किलोमीटर के हिसाब से आपको पेट्रोल के लिए दिया जाता है एक्स्ट्रा एडिशनल और अगर आप जो भी सामान लेकर जा रहे हैं वह 10 किलो से अधिक वजन का है तो आपको पर किलो के हिसाब से अठन्नी दी जाती है। मतलब दो किलो अगर एक्स्ट्रा हो जाता है तो आपको ₹1 दिया जाएगा।

ब्लिंकिट में डिलेवरी बाय बनकर पैसे कैसे कमाए?

अगर आप 10 किलो लेकर जाने की क्षमता रहती है 10 से ऊपर अगर गया 10 किलो और बढ़ा दिया जैसे 20 किलो के सामान आप लेकर जा रहे हैं तो ऐसे में आपको ₹5 दिए जाएंगे एक्स्ट्रा अगर आप रश आवर्स में डिलेवर करते हैं तो फिर बाय डिलेवरी पर आपको ₹5 एक्स्ट्रा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त यहां पर आपको रेन बोनस दिया जाता है कि अगर बारिश हो रही है और फिर भी उस बारिश में भी आप भीगते हुए जाते हो।

कस्टमर का सामान पहुंचाने के लिए तो आपको ₹7 पर डिलेवरी के हिसाब से एक्स्ट्रा दिया जाता है और कभी कभी ऐसा होता है कि हॉलीडे का टाइम होता है जैसे दशहरा वगैरह आ गया तो ऐसे सिचुएशन में क्या होता है कि आज मैक्सिमम लोग छुट्टी पर होते हैं। तब भी अगर आप काम करते हैं तो आप पर डिलेवरी के हिसाब से आपको ₹15 एक्स्ट्रा दिए जाते हैं। 

ब्लिंकिट में दिए जाने वाले बोनस।

इसी के अलावा कुछ माइलस्टोन बोनस भी आपको मिलता है कि एक टास्क दिया जाता है। इतने डिलेवरी अगर आप करते हैं तो आपको इतना बोनस मिलेगा जैसे कि 15 डिलेवरी पर आपको मिलेगा ₹125। 25 डिलेवरी पर आपको मिलेंगे डेली के ₹225 और 32 डिलेवरी अगर आप एक दिन का करते हैं तो आपको मिलेंगे ₹300 और वहीं अगर 40 डिलेवरी एक दिन का करते हैं तो आपको मिलेंगे ₹450 बोनस।

तो यह बोनस वाला सिस्टम भी एक हिसाब से ठीक है कि बंदा लगा रहता है कि इतने हो जाए मेरे तो भाई इतना मिल जाएगा मेरे को उस चक्कर में बंदा और ज्यादा लगा रहता है। एक तरीके से अपने साथ में बांधकर रखने का एक सिस्टम है इनका जो कि डिलेवरी बॉयज के लिए थोड़ा प्रॉफिटेबल भी रहता है। 

ब्लिंकिट में डिलेवरी बाय बनाने के लिए अप्लाई कैसे करें?

अभी एक सवाल आता है कि हम इसे ज्वाइन कैसे करेंगे। ज्वाइन करने के लिए बेसिक सा फंडा है आपको ब्लिंकिट पार्टनर एप डाउनलोड करना है। उसके बाद उस एप्लीकेशन पर आपको जाकर साइनअप करना है। बेसिक डिटेल्स डाल लेनी है और उसके बाद जो डॉक्यूमेंट मांगेगा वह डॉक्यूमेंट दे देना है। सारे के सारे जो मैंने आपको पहले बताए थे।

आपके बाइक का नंबर, आरसी वगैरह सारी चीजें मांगेगा, लाइसेंस मांगेगा। वो सारी चीजें आपको दे देनी होंगी और उसके बाद आपको कुछ टाइम के अंदर इनसे कॉल आएगा। आपको उनसे बात करना होगा और फिर आप ज्वाइन कर सकते हैं ब्लिंकिट को डिलेवरी बॉय बनकर। 

निष्कर्ष:

उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको अच्छी लगी होगी और समझ में आया होगा कि किस तरीके से आप ब्लिंकिट में डिलेवरी बॉय ज्वाइन कर सकते हैं। दोस्तों इसमें आप ज्वाइन करके फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों तरीके से पैसे कमा सकते हैं। यह धीरे-धीरे बहुत ग्रोथ कर रहा है जिसमे डिलीवरी ब्वॉय की मांग बढ़ रही है। ऐसे में इसे ज्वाइन करके आप अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा इसे पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a comment

शेयर मार्केट से एक महीना में कितना परसेंट का रिटर्न मिलता है? सबसे बढ़िया स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए कौन सा एप्प बेस्ट है? शेयर मार्केट में पैसा कैसे लगाते हैं, और इससे कैसे पैसे कमाते हैं? SBFC Finance IPO: SBFC Finance का IPO जारी, निवेशक लगा रहे हैं जमकर बोली कंपनी का शुद्ध मुनाफा 35% की बढ़ोतरी के साथ पहुंचा 455.45 करोड़ रुपए। कंपनी के खर्च में आई 343.89 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी, जानिये क्या है नाम? Mutual Fund से कैसे पैसे कमाते है बड़ी – बड़ी कंपनियां, जानकार हो जाएंगे हैरान? जानिये Coal India के Share में पैसा लगाना सही या नहीं? Mutual Funds ने दर्ज किया पिछले 4 सालों का सबसे अधिक आंकड़ा, निवेशक लगा रहे हैं जमकर पैसे? ट्रेवल एजेंसी के द्वारा अपने करेंसी को एक्सचेंज करवाए।