हिंदी में ब्लॉग के लिए आर्टिकल लिख कर पैसे कैसे कमाए?

दोस्तों अगर आप पढ़े लिखे हुए इंसान हैं और आप कुछ पैसे कमाना चाहते हैं तो आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसे पैसे कमाने के तरीके के बारे में बताएंगे जिससे आप घर बैठे महज मोबाइल की मदद से ही हर दिन ₹300 से लेकर ₹500 की कमाई कर सकते हैं। दोस्तों यह काम है हिंदी कंटेंट राइटिंग का काम। जिसमें आपको अलग-अलग ब्लॉग के लिए हिंदी में आर्टिकल लिख कर देना होता है, और बदले में आपको कुछ पैसे की कमाई होती है। मैं खुद इस तरीके से कमाई करके 1 महीने का 10 से 15000 रूपये तक की कमाई कर रहा हूं।

हिंदी ब्लॉग आर्टिकल राइटिंग क्या होता है?

दोस्तों सबसे पहले हम लोगों की यह जानना होगा कि ब्लॉग क्या होता है। ब्लॉग एक वेबसाइट होता है जहां पर लोग जानकारी को शेयर करते हैं। दोस्तों ब्लॉग पर जानकारी को आर्टिकल के माध्यम से शेयर किया जाता है। जिस तरह से दोस्तों आप अखबार में आर्टिकल को पढ़ते हैं उसी तरह से वेबसाइट पर भी आर्टिकल लिखा जाता है और उस तरह के आर्टिकल लिखने वाले राइटर को ब्लॉग राइटर कहा जाता है। पूरी दुनिया में कई तरह के वेबसाइट होते हैं अलग-अलग देश के अनुसार अलग-अलग भाषाओं में वेबसाइट होती है। भारत में लोग हिंदी ब्लॉग को ज्यादा पढ़ते हैं। इसलिए मैं आपको इस लेख में हिंदी ब्लॉग आर्टिकल राइटिंग के बारे में बतलाऊंगा।

हिंदी ब्लॉग आर्टिकल राइटर कैसे बने?

दोस्तों आप इंटरनेट पर कुछ भी जब सर्च करते हैं तो आपको कई सारे वेबसाइट आते हैं, वेबसाइट के अंदर जिस तरह से आर्टिकल लिखा जाता है आप उस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िए और उसके बाद उसी तरह से आर्टिकल खुद अपनी भाषा में लिखने का प्रयास कीजिए। आप अन्य अनेक टॉपिक पर एक अच्छा सा ब्लॉग आर्टिकल लिखने का प्रयास कीजिए। हालांकि यह काम थोड़ा सा मुश्किल है, पर अगर आप नियंत्रण प्रयास करते रहिएगा तब आप एक अच्छा हिंदी ब्लॉग लिखने लग जाइएगा।

जब आपको यह कॉन्फिडेंस हो जाए कि आप हिंदी ब्लॉग के लिए एक अच्छा सा हिंदी आर्टिकल लिख सकते हैं। तब आप इस ब्लॉग को कंप्यूटर में लिखने का प्रयास कीजिए या फिर आप इसे मोबाइल में भी लिखने का प्रयास कर सकते हैं। हर किसी लेखक को पहला आर्टिकल कॉपी और पेन के माध्यम से ही लिखना चाहिए। लेकिन जब आप इतने विश्वास कर लेते हैं खुद पर कि आप किसी भी विषय पर एक अच्छा सा हिंदी में आर्टिकल लिख सकते हैं बशर्ते आपको कुछ समय दिया जाए। तब आप उस आर्टिकल को कंप्यूटर या मोबाइल में लिखने का प्रयास कीजिए।

कंप्यूटर या मोबाइल में हिंदी में आर्टिकल कैसे लिखें?

दोस्तों कंप्यूटर या मोबाइल में हिंदी में आर्टिकल लिखने के लिए आप गूगल डॉक्स सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कीजिए। जिसमे आप सारे आर्टिकल लिखकर स्टोर करके रख सकते हैं। इसके अलावा कंप्यूटर में हिंदी में टाइपिंग करने के लिए आप गूगल इनपुट टूल सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कीजिए। मोबाइल में हिंदी टाइपिंग करने के लिए देश हिंदी कीबोर्ड एप्लीकेशन का इस्तेमाल कीजिए। आप मोबाइल में टाइपिंग के अलावा बोल कर भी आर्टिकल लिख सकते हैं। साथ ही आप कंप्यूटर के लिए भी आप एक मायक भी खरीद सकते हैं।

हिंदी ब्लॉग आर्टिकल राइटिंग के लिए जॉब कैसे ढूंढे?

दोस्तों हिंदी ब्लॉग आर्टिकल राइटिंग में काम दो तरीके से किया जाता है पहला तरीका है फ्रीलैंसिंग के जरिए। और दूसरा तरीका यह है कि आप किसी डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी में हिंदी कंटेंट राइटर जॉब के लिए अप्लाई करके उसमे नौकरी कर सकते हैं। मैं आपको इस लेख में फ्रीलैंसिंग के जरिए हिंदी ब्लॉग आर्टिकल राइटिंग का काम खोजने के बारे में बताऊंगा।

सबसे पहले आप 10 आर्टिकल सैंपल के तौर पर तैयार करके रख ले। ताकि जब कोई क्लाइंट आपसे आपके सैंपल मांगे तो आप अपना सैंपल दिखा कर उनसे काम मांग सके। अब मैं मानता हूं कि आपने कंप्यूटर और मोबाइल के माध्यम से हिंदी कंटेंट लिखना सीख गए हैं। दोस्तों यहां पर मैं बार-बार कंटेंट शब्द का इस्तेमाल कर रहा हूं, आप कंटेंट सब का मतलब आर्टिकल समझिए। आइए आप जानते हैं कि हिंदी आर्टिकल राइटिंग का काम कैसे मिलता है।

हिंदी ब्लॉग आर्टिकल राइटिंग के लिए काम कैसे खोजें?

दोस्तों आप अपने मोबाइल में टेलीग्राम को इंस्टॉल कर लीजिए और फिर टेलीग्राम में टाइप कीजिए कंटेंट राइटिंग ग्रुप, या फिर आप टाइप कीजिए आर्टिकल राइटिंग ग्रुप, उसी प्रकार से आप टाइप कीजिए ब्लॉगिंग ग्रुप। इस तरह से आप कई सारे ब्लॉगिंग और आर्टिकल राइटिंग के ग्रुप को टेलीग्राम पर ज्वाइन कर लीजिए।

फिर आप उन ग्रुप में अपने बारे में बताइए कि आप एक हिंदी आर्टिकल राइटर है और आपको हिंदी आर्टिकल राइटिंग का काम चाहिए। ऐसे में वहां पर आपको ग्रुप में कोई इंसान आपसे सैंपल मांगेगा। आप उन्हें फिर अपना सैंपल दिखा कर हिंदी कंटेंट राइटिंग यानी हिंदी आर्टिकल राइटिंग का काम उठा सकते हैं।

उसी प्रकार से आप फेसबुक में भी कई सारे आर्टिकल राइटिंग के ग्रुप को ज्वाइन करके वहां पर आप अपना पोस्ट बनाकर पब्लिश कर सकते हैं। उस पोस्ट में आप यह लिखे कि आप एक हिंदी आर्टिकल राइटर है और आपको हिंदी कंटेंट राइटिंग का काम का जरूरत है।

तीसरा तरीका यह है दोस्तों की आप ढेर सारे गूगल पर हिंदी वेबसाइट को खोलिए और उनके कांटेक्ट अस के सेक्शन पर जाकर उनका जीमेल आईडी या मोबाइल नंबर एक कॉपी में दर्ज कर लीजिए। और फिर उन सभी जीमेल आईडी और मोबाइल नंबर पे आप मैसेज भेजें कि आप एक हिंदी आर्टिकल राइटर है आपको काम की जरूरत है।

दोस्तों ऊपर बतलाए गए 3 तरीके यानी पहला टेलीग्राम दूसरा फेसबुक और तीसरा वेबसाइट के कांटेक्ट अस के सेक्शन पर जाकर आप हिंदी ब्लॉग आर्टिकल राइटिंग का काम उठा सकते हैं। अब यहां पर सवाल यह आता आता है कि आपको एक हिंदी ब्लॉग आर्टिकल लिखने के लिए कितना रुपया पैसे चार्ज करना चाहिए।

एक हिंदी ब्लॉग आर्टिकल राइटिंग के लिए कितना रुपए चार्ज करें?

दोस्तों हिंदी ब्लॉग आर्टिकल राइटिंग में पैसे प्रत्येक शब्द के आधार पर पैसे लिया जाता है। जिसने अगर आप अगर इस फील्ड नए हैं तो 1 शब्द के 10 पैसे ले सकते हैं, और अगर आप पुराने हो जाते हैं तो एक शब्द के 50 पैसे तक ले सकते हैं। इस तरह दोस्तों आप हिंदी आर्टिकल राइटिंग से एक आर्टिकल का आराम से 100₹ ले सकते है जिससे आपको 1000 शब्द लिखना पड़ेगा। इस तरह से आप लोग एक महीने में हिंदी ब्लॉक आर्टिकल राइटिंग के जरिये आराम से 10,000 से लेकर ₹15000 कमा सकते हैं।

FAQ :

हिंदी ब्लॉग आर्टिकल राइटिंग के जरिए आप एक महीना में मैक्सिमम कितना कमा सकते हैं?

दोस्तों आप हिंदी ब्लॉग आर्टिकल राइटिंग में अकेले काम करके 15000 रुपया कमा सकते हैं और वही आप टीम के साथ ₹100000 तक भी कमाई कर सकते हैं।

क्या हिंदी ब्लॉग आर्टिकल राइटिंग का फ्यूचर अच्छा है?

दोस्तों हिंदी ब्लॉग आर्टिकल राइटिंफ का फयुचर और भी ज्यादा बढ़ेगा क्योंकि समय के साथ-साथ और भी लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करना सीखेंगे।

हिंदी ब्लॉग आर्टिकल राइटिंग में सबसे ज्यादा पैसा किस फील्ड में मिलता है?

दोस्तों हिंदी ब्लॉग आर्टिकल राइटिंग में सबसे ज्यादा पैसा टेक्निकल राइटिंग और फाइनेंस राइटिंग में मिलता है।

क्या हिंदी में आर्टिकल लिखना का कोई कोर्स है?

जी हाँ आप यूट्यूब पर हिंदी आर्टिकल लिखने का कई सारे कोर्स को देख सकते हैं।

निष्कर्ष :

दोस्तों इंटरनेट के जमाने में मोबाइल से पैसे कमाने के लिए हिंदी आर्टिकल राइटिंग सबसे बढ़िया काम है। मैं खुद इस काम को कर के ₹10000 से भी अधिक पैसे कमाता हूं। इसके अलावा मुझे और भी अनेक काम करने के लिए बहुत समय बच जाता है। अगर आप हिंदी आर्टिकल राइटिंग से जुड़ी कोई भी जानकारी पाना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हमारा यह आर्टिकल हिंदी ब्लॉग आर्टिकल राइटिंग को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद दोस्तों।

इसे भी पढ़ें।

ट्रेन में पानी का बिज़नेस करके पैसे कैसे कमाए?

प्रिंटिंग प्रेस बिजनेस से पैसे कैसे कमाए?

Jobs For Content Writing

Leave a comment

शेयर मार्केट से एक महीना में कितना परसेंट का रिटर्न मिलता है? सबसे बढ़िया स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए कौन सा एप्प बेस्ट है? शेयर मार्केट में पैसा कैसे लगाते हैं, और इससे कैसे पैसे कमाते हैं? SBFC Finance IPO: SBFC Finance का IPO जारी, निवेशक लगा रहे हैं जमकर बोली कंपनी का शुद्ध मुनाफा 35% की बढ़ोतरी के साथ पहुंचा 455.45 करोड़ रुपए। कंपनी के खर्च में आई 343.89 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी, जानिये क्या है नाम? Mutual Fund से कैसे पैसे कमाते है बड़ी – बड़ी कंपनियां, जानकार हो जाएंगे हैरान? जानिये Coal India के Share में पैसा लगाना सही या नहीं? Mutual Funds ने दर्ज किया पिछले 4 सालों का सबसे अधिक आंकड़ा, निवेशक लगा रहे हैं जमकर पैसे? ट्रेवल एजेंसी के द्वारा अपने करेंसी को एक्सचेंज करवाए।