वेटर का जॉब कैसे करें, वेटर बन कर पैसे कैसे कमाए?

नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसा पैसे कमाने के तरीके के बारे में बताने जा रहा हुँ – (वेटर का जॉब कैसे करें, वेटर बन कर पैसे कैसे कमाए?), जिससे आप लोग हर दिन 400₹ से लेकर 500₹ कमा सकते हैं और वो काम है वेटर का काम। यह काम बहुत ही ख़ास है क्यूंकि यह हर बेरोजगार को रोजगार दे सकती है, क्यूंकि इसे कोई भी इंसान इस काम को पार्ट टाइम और फुल टाइम काम करके अपना पॉकेट खर्च निकाल सकता है।

इसलिए आज हम इस लेख में आपको वेटर काम से संबंधित सम्पूर्ण बातों की जानकारी देंगे जैसे वेटर का काम कैसे मिलेगा? पार्ट – टाइम वेटर का काम कैसे करे? किन जगहों पर टीप से पैसे कमा सकते है? वेटर का जॉब कितनी तरह की होती है? आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े आपको हमारा यह आर्टिकल आपको जरूर पसंद आएगा।

वेटर का काम क्या होता है?

रेस्टोरेंट, होटल, शादी फंक्शन इत्यादि जगहों पर जो इंसान खाना परोसने का काम करता है उसे वेटर कहते है। वेटर लोगो को खानें पिने के समान परोसने का काम करता है, और उनसे खाने पिने का आर्डर लेने का काम भी करते है, इसके अलावा वेटर पार्टियों में लोगो को ड्रिंक देने का भी काम करते हैं।  

वेटर कितने प्रकार के होते है? 

सभी वेटर खाने पिने के समान ही परोसने का काम करता है, पर इनमे भी विभिन्न प्रकार के स्टैण्डर्ड (लेवल) होते है, कुछ बड़े जगहों पर काम करते हैं तो कुछ छोटी जगहों पर जैसे –

  • 7 स्टार होटल में काम करने वाले वेटर।
  • 5 स्टार होटल में काम करने वाले वेटर।
  • 3 स्टार होटल में काम करने वाले वेटर।  
  • पार्टी, फंक्शन में काम करने वाले वेटर। 
  • लोकल ढाबा, भोजनालय में काम करने वाले वेटर।

वेटर का काम करने के लिए जरूरी चीज। 

आइये दोस्तों अब हम वेटर के काम में इस्तेमाल होने वाले जरूरी चीज़ों के बारे में जाने हैं।

  • आपको वेटर वाले ड्रेस की जरूरत होंगी।
  • एक अच्छे जुत्ते की जरूरत होंगी।
  • और अगर आप बड़े होटल में काम करने चाहते है तो आपको अंग्रेजी में बात करनी आनी चाहिए।
  • इसके अलवा आप जिस जगह पर काम कर रहे है, वहाँ की लोकल भाषा बोलनी आनी चाहिए।

वेटर के काम में कौन सी ड्रेस चाहिए? 

दोस्तों वेटर के काम में मुख्य रूप से दो रंग के कपड़े चलते हैं, उजला और काला।

  • उज्जला सर्ट
  • काला पैंट
  • काला जूता
  • काला टाई
  • काला कोर्ट

वेटर का काम कैसे खोजें? 

आपको बता दे वेटर का काम करने के लिए भी पढ़ाई होती है, हालांकि मैं आपको बिना पढ़ाई कर के काम पाने के तरीके के बारे में बताने वाला हुँ।

  • शादी पार्टी हाल में काम करने वालो से जा के पूछे।
  • होटल में जा कर बात करें।
  • जॉब प्रोवाइडिंग वाले प्लेटफार्म से काम खोजे।
  • वेटर लोग से दोस्ती करें और काम के लिए बात करें।
  • रेस्टोरेंट में जा कर बात करें।

वेटर के काम में व्यवहार बहुत मायने रखती है।

दोस्तों किसी भी बिज़नेस या रिश्ते में व्यवहार बहुत ज्यादा मायने रखती है। उसी प्रकार वेटर का काम में व्यवहार बहुत ज्यादा मायने रखता है। अगर आपका व्यवहार बहुत अच्छा रहेगा तो आपको टिप के तौर पर कुछ पैसे भी मिलेंगे, जिससे आप कुछ एक्स्ट्रा पैसे कमा लेंगे। साथ ही अच्छी सर्विस देने से आपको सैलरी भी अच्छी मिलेगी। इसलिए हमेसा लोगो को हल्के से मुस्कुराते हुए सर और मैडम शब्द का इस्तेमाल करें जिससे की उनको अच्छा लगे। 

वेटर के काम कर के हर दिन कितना कमा सकते हैं?

बेटर के काम कर के आप हरेक दिन 400₹ से 500₹ तक कमा सकते हैं हालांकि अगर आपको अंग्रेजी अच्छी आती है तो आपको एक दिन के 1000₹ से लेकर 1500₹ तक मिल जायेगी लेकिन वो 5 स्टार और 7 स्टार होटल में आपको मिलेगी इसके अलावा आप tip से भी 200 से लेकर 1000 रूपये हर दिन कमा सकते हैं।

वेटर के काम करने के क्या फायदे हैं?

  1. सैलरी के अलावा टिप से भी पैसे कमा सकते हैं।
  2. अच्छा खाना फ्री में कहा सकते हैं।
  3. बड़ो लोगो से मिलने का मौका मिलेगा।
  4. पार्ट टाइम भी कर सकते हैं।
  5. किसी भी शहर में कर सकते हैं।
  6. एक दिन काम करके भी पैसे ले सकते हैं।
  7. आसानी से मिलने वाला रोजगार है।

FAQ :

वेटर का काम फाइव स्टार होटल में कैसे करें?

वेटर का काम फाइव स्टार होटल में करने के लिए आपको अपनी पर्सनालिटी बनानी होगी और अंग्रेजी सीखनी होगी।

क्या वेटर का काम आसान हैं?

हाँ वेटर का काम आसान हैं, हालाँकि जो इंसान कभी इस जॉब को नहीं किया हैं और पहली बार कर रहा हैं उसके लिए थोड़ा कठिन लगेगा, पड़ कोई बात नहीं आप इस काम को धीरे – धीरे कर लेगे।

क्या वेटर के काम से अच्छे पैसा कमा सकते हैं?

हाँ वेटर के काम कर के 400₹ से 500₹ तक आराम से कमा लीजियेगा और अगर आपका व्यवहार ठीक रहा तो आप टिप से हर दिन का 500₹ से 1000₹ भी कमा सकते हैं।

वेटर के काम कितना समय तक होता हैं?

यह डिपेंड करता है की आप फुल टाइम कर रहे है या पार्ट टाइम हालांकि फुल टाइम में आपको 8 से 10 घंटे और पार्ट टाइम में 4 से 5 घंटे काम करने पड़ते हैं, इसके अलावा आप overtime भी कर सकते हैं।

वेटर के काम में क्या – क्या जरुरी हैं?

वेटर के काम करने के लिए आपको मुख्य रूप से काला पैट, उज्जला शर्ट, और काला जूता बहुत ही जरुरी रहता हैं, और इसके अलावा जैसे की मैंने पहले भी कहा आपका व्यवहार अच्छा रहना चाहिए।

निष्कर्ष  : 

दोस्तों कोई भी काम छोटा नहीं होता है आपको बता दे की अक्षय कुमार भी कभी वेटर का काम करते थे। कई वेटर तो लाख रुपया का महीना कमाते हैं इसलिए अगर आपको पैसे की जरूरत है तो आप वेटर का काम कर सकते हैं।

उम्मीद है दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको वेटर का काम के बारे में अच्छे से जानकारी दे पाये है। आपको अगर कोई भी सवाल हो तो हमें कमेंट कर के जरूर बताइये हम आपकी मदद जरूर करेंगे। हमारा ये आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।

Leave a comment

शेयर मार्केट से एक महीना में कितना परसेंट का रिटर्न मिलता है? सबसे बढ़िया स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए कौन सा एप्प बेस्ट है? शेयर मार्केट में पैसा कैसे लगाते हैं, और इससे कैसे पैसे कमाते हैं? SBFC Finance IPO: SBFC Finance का IPO जारी, निवेशक लगा रहे हैं जमकर बोली कंपनी का शुद्ध मुनाफा 35% की बढ़ोतरी के साथ पहुंचा 455.45 करोड़ रुपए। कंपनी के खर्च में आई 343.89 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी, जानिये क्या है नाम? Mutual Fund से कैसे पैसे कमाते है बड़ी – बड़ी कंपनियां, जानकार हो जाएंगे हैरान? जानिये Coal India के Share में पैसा लगाना सही या नहीं? Mutual Funds ने दर्ज किया पिछले 4 सालों का सबसे अधिक आंकड़ा, निवेशक लगा रहे हैं जमकर पैसे? ट्रेवल एजेंसी के द्वारा अपने करेंसी को एक्सचेंज करवाए।