गोबर से जुड़ी 5 बेस्ट बिजनेस आइडिया।

गोबर से जुड़ी 5 बेस्ट बिजनेस आइडिया।: गोबर से जुड़ी 5 बेस्ट बिजनेस आइडिया।: दोस्तों गांव के इलाकों में बिजनेस धीरे-धीरे बढ़ रहा है ऐसे में किसानों के पास कोई भी आईडिया नहीं रहता है क्योंकि वह खेती से जुड़ी काम ही करते रहते हैं, इसके अलावा बहुत हो तो किसान ज्यादा से ज्यादा पशु पालन करते हैं। ऐसे में गांव में रहने वाले किसानों और पशु पालन करने वाले किसानों के लिए एक अच्छा अवसर है।

इस लेख के माध्यम से हम आपको गोबर से जुड़ी पांच बेस्ट बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे जिसे आप करके आसानी से अपना मुनाफा कमा सकते हैं। कुछ समय पहले तक गोवर को बस उपले बनाने में इस्तेमाल किया जाता था लेकिन समय बदलने के साथ ही इसका इस्तेमाल और भी फील्ड में बढ़ गया है। तो आइए जानते हैं गूगल से जुड़ी कौन से बिजनेस आईडिया है जिसे हम लोग घरों में आसानी से तैयार कर सकते हैं।

गोबर सोप का बिजनेस।

केमिकल सोप हमारी स्कीन में चर्मरोग जैसे विभिन्न बीमारियों को आमंत्रित करती हैं। बल्कि इसके विपरीत गोबर सोप अनेक रोगों से भी बचाव करती हैं। गोबर के साथ नीम के तेल, कपूर, हल्दी और सरसों का तेल और नारियल का तेल और उसके साथ साइट्रिक एसिड को एक निश्चित अनुपात में मिलाकर के गोबर सोप बनाया जाता है। गोबर सोप से चर्म रोग संबंधी अनेक समस्या के लिए जो है बेहतर होता है।

दोस्तों एक गोबर सोप को आप 25 से 35 रुपये में बेचकर अच्छा खासा इनकम ले सकते हैं। गोबर सोप को आप होममेड भी तैयार कर सकते हैं या फिर गोबर सोप बनाने वाली मशीन खरीदकर इसका प्रोडक्शन कर सकते हैं। यह पूरी तरीके से यूनिक बिजनेस है जिससे आप आसानी से करते हुए अच्छा इनकम कमा सकते हैं।

गोबर अगरबत्ती का बिजनेस।

गोबर की अगरबत्ती का मार्केट में मांग धीरे-धीरे बढ़ रहा है क्योंकि यह पूरी तरीके से ऑर्गेनिक होती है। इससे कोई भी हानि नहीं पहुंचता है बल्कि हमें यह फायदा है पहुंचाता है। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से सेल कर सकते हैं। बाहर चलने वाली गाय के एक किलो गोबर में अगरबत्ती बनाने का मसाला को मिलाया जाता है। उसमें थोड़ा सा घी मिलाकर अच्छी तरह से मिलाकर आवश्यक साइज में अगरबत्ती को तैयार किया जाता है।

तैयार अगरबत्ती को हल्की धूप या खुली छांव में सुखाया जाता है। सूखने के बाद 10, 12, 15 या 20 अगरबत्ती के सेट में पैकेट तैयार किया जाता है। मार्केट में 15 अगरबत्ती का पैकेट 35 से 45 रुपए में बिक जाता है। अगर आप 1 दिन में 10 पैकेट में तेल करते हैं तो आपके दिल का ₹350 बनता है और ऐसे आप महीने के 12000 से 15000 आसानी से कमा लेंगे।

गोबर से ईंट का बिजनेस। 

गोबर से बनने वाले ईंट, ताप यंत्र, हल्का और रेडिएशन को कम करता है। साथ ही दोस्तों यह पर्यावरण के साथ ईको फ्रेंडली है। छत्तीसगढ़ में यह बिजनेस एक यूनिक बिजनेस है। इस बिजनेस से आप अनियमित कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस की एक और खासियत है दोस्तों कि इस बिजनेस का कोई भी वेस्ट पर्यावरण को किसी भी प्रकार को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।

गोबर में जिप्सम, चूना, फ्लाईएश साइट्रिक एसिड को ईट बनाने के फार्मूला के अनुसार निश्चित अनुपात में मिलाकर ईट बनाया जाता है। जो लोग भी गोबर से ईट बनाने की मशीन को सेल करते हैं वे फार्मूला के साथ ट्रेनिंग भी देते हैं। यदि मार्केट में सेलिंग की बात करें तो 4 से 5 रुपए में यह ईट जो है सेल हो जाती है। 

गोबर से खाद का बिजनेस।

गोबर, खाद, मिट्टी की उपजाऊ क्षमता को बढ़ाने के साथ पर्यावरण से ईको फ्रेंडली है। गोबर खाद से जो पौधा या फसल तैयार होता है वह स्वास्थ्य के लिए लाभ वर्धक होता है और साथ ही विभिन्न बीमारियों से हमें बचाती है। इसी कारण गोबर से बने खाद की डिमांड बहुत ज्यादा है। गोबर खाद को आप किसानों के अलावा नर्सरी वालों को, पौधारोपण करने वालों को और तुलसी, एलोवेरा, सतावर की खेती करने वालों को आप आसानी से सेल कर सकते हैं।

क्योंकि दोस्तों जो लोग आर्गेनिक खेती करते हैं उन लोगों को गोबर या खाद भी अपने फसल में डालना होता है। गोबर के मॉइश्‍चर को कम करके उसमें भूसी मिलाकर गोबर से खाद बनाने वाली मशीन से गोबर का खाद तैयार किया जाता है। आप शुद्ध गोबर खाद को ₹10 प्रति केजी में शेयर कर के अच्छा मुनाफा ले सकते हैं। 

गोबर से वर्मी कंपोस्ट का बिजनेस। 

दोस्तों, गोबर को छायादार जगह पर 2 से 3 फुट ऊंचे किसी टंकी या गड्ढे को आवश्यकतानुसार लंबाई और चौड़ाई देकर उसमें गोबर को डाल करके फिर उसके बाद उसमें केंचुए डालकर, जूट या बोरी या खरपतवार से ढक दिया जाता है। इसके बाद समय समय पर उसमें पानी का छिड़काव किया जाता है और 2 से 3 महीने के अंदर केंचुए जो हैं गोबर को वर्मी कंपोस्ट में परिवर्तित कर देते हैं।

वर्मी कंपोस्ट को आप 8 से 10 रुपए प्रति केजी में किसानों को सेल कर सकते हैं। इसके अलावा गोधन योजना के तहत जो हैं आप गौठान में और गवर्नमेंट को सेल कर सकते हैं। वर्मी कंपोस्ट के मदद से किसानों की खेती में और भी बढ़ोतरी होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल अधिकतर किसानों के द्वारा किया जाता है।

FAQ:

गोबर शॉप किन चीजों के इस्तेमाल से बनता है?

गोबर शॉप नीम का तेल, कपूर, हल्दी, सरसों का तेल, नारियल का तेल के इस्तेमाल से बनता है।

गोबर का एक ईंट कितने रुपए तक मार्केट में मिलता है?

गोबर का 1 ईंट मार्केट में 4 से 5 रूपया तक मिल जाता हैं।

1 kg वर्मी कंपोस्ट मार्केट में कितने रुपए तक मिलता है?

1 kg वर्मी कंपोस्ट मार्केट में आप 8 से 10 रुपए तक खरीद सकते हैं।

निष्कर्ष:

इस लेख के द्वारा आपको कोई न कोई आईडिया जरूर मिल गया होगा। कई फील्ड में गोबर के इस्तेमाल होने से इसका बिजनेस धीरे-धीरे पूरे देश भर में फैलते जा रहा है। ऐसे में आप सही वक्त पर इसका बिजनेस शुरू करते हैं तो आपको अधिक मुनाफा होगा। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको शहर या किसी फैक्ट्री की भी जरूरत नहीं है। आप इसे आसानी से अपने घर में इसके मशीन के द्वारा कोई भी चीज बना सकते हैं। आशा करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Leave a comment

शेयर मार्केट से एक महीना में कितना परसेंट का रिटर्न मिलता है? सबसे बढ़िया स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए कौन सा एप्प बेस्ट है? शेयर मार्केट में पैसा कैसे लगाते हैं, और इससे कैसे पैसे कमाते हैं? SBFC Finance IPO: SBFC Finance का IPO जारी, निवेशक लगा रहे हैं जमकर बोली कंपनी का शुद्ध मुनाफा 35% की बढ़ोतरी के साथ पहुंचा 455.45 करोड़ रुपए। कंपनी के खर्च में आई 343.89 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी, जानिये क्या है नाम? Mutual Fund से कैसे पैसे कमाते है बड़ी – बड़ी कंपनियां, जानकार हो जाएंगे हैरान? जानिये Coal India के Share में पैसा लगाना सही या नहीं? Mutual Funds ने दर्ज किया पिछले 4 सालों का सबसे अधिक आंकड़ा, निवेशक लगा रहे हैं जमकर पैसे? ट्रेवल एजेंसी के द्वारा अपने करेंसी को एक्सचेंज करवाए।