Insurance कैसे बेचें, Insurance Agent बन कर पैसे कैसे कमाए?

इसमें कोई शक नहीं है की एक आदमी Insurance बेच – बेच कर करोड़पति बन सकता है। पर सच कहूं तो बहुत से लोग Insurance एजेंट बन तो जाते हैं, पर Insurance बेच नहीं पाते हैं। कारन ये है की उन्हें Insurance बेचना ही नहीं आता है। पर ये ज्ञान ऐसा नहीं की इसे स्कूल में सिखाया जाता है इसे आप कभी भी सिख सकते हैं अगर आप वाकय में बस मेहनत करने और सिखने के लिए तैयार हैं।

ऐसे ही एक उदहारण है Gideon Du Plessis नामक सख्स की जो की दसमी फैले हैं। और वे कभी भी कॉलेज नहीं गए थे। आज ये दुनिया के सबसे अमीर Insurance एजेंट हैं। आज ये हर साल सिर्फ कमीशन से 7 करोड़ रुपए कमा रहें हैं। और यह रिकॉर्ड वे 12 से 14 साल से मेन्टेन करते आ रहे हैं। ये आज लगभग 700 पॉलिसी हर साल बेच देते हैं।

जिससे की यह साबित होता हैं की Insurance बेचने के लिए आपको कोई कॉलेज नहीं सिखाएगा बल्कि ये ऐसा ज्ञान हैं जो आपको खुद से इस समाज को समज कर सीखना होगा। आज के इस लेख में हम आपको बताएँगे की आप कैसे Insurance एजेंट के तौर पर एक सक्सेसफुल Insurance सेल्स मेन बने, और कैसे अपने नेटवर्क बनायें, कैसे बात करें, और कैसे क्लाइंट ढूंढे, तो आइये दोस्तों इस लेख को सुरु करते हैं की बिमा कैसे बेचें, या Insurance सेल्स कैसे करें।

सबसे पहले किसी बिमा सेल्स के पास कुछ महीने की नौकरी करें।

देखिये एक किताब आपको जितना नहीं सिखाएगी उतना आपको प्रैक्टिकल लाइफ की एक्सपीरियंस आपको सिखाएगी। इसलिए आप अगर किसी अच्छे Insurance Agent के अंदर काम करते हैं तो आप बिमा कैसे बेचें? बिमा के लिए क्लाइंट कैसे खोजें? बिमा कितने प्रकार के होते हैं? आप किसी Insurance Agent के अंतर्गत काम – काम करते आप अपना नेटवर्क भी बना लेंगे।

इसमें आपको बहुत से लोगो से पहचान बन जायेगी। इस लिए आप किसी अच्छे Insurance Agent के अंदर फ्री में भी काम करने को मौका मिल रहा है तो आप जरुर काम करें। किसी भी काम को अच्छे से सिखने के लिए आपको किसी के अंदर काम करना होगा। जिससे आप किसी चीज़ को बहुत अच्छे से सिख पायेंगे। आप अगर अच्छे से मेहनत करेंगे तो आपके जो सर होंगे, वो खुद आपको एक अच्छी सैलरी देंगे।

और साथ में आप अपना पहला क्लाइंट उन्ही किसी ग्राहक से मिलेगी। इस लिए आप सबसे पहले किसी अच्छे Insurance Agent के साथ काम कीजिये उनके तरीकें को सिखिए और हमेसा उनसे अपने प्रॉब्लम को खुल कर शेयर करें और हमेसा सब से विनम्र रहें।

सबसे पहले अपनी पर्सनालिटी बनाये।

कसी भी बिज़नेस में पर्सनालिटी एक बहुत ही बड़ी अहमियत रखती है। एक अच्छा पर्सनालिटी से कोई भी आदमी आपको वैल्यू देगा और पांच मिनट का समय देने के लिए तैयार हो जाएगा। एक अच्छा पर्सनालिटी रखने से आप अपने आप में कॉन्फिडेंस महसूस करेंगे। आपको किसी से बात करने में हिचकिचाहट महसूस नहीं होगी। इसलिए एक अच्छा पर्सोनिलटी बनाने के लिए आपको साफ़ सुथरे कपडे पहनने होंगे।

आपको अच्छे कपडे पहनने होंगे, आपको अपने बाल को मेन्टेन कर के अच्छे तरीके से कंघी करके रखना होगा। अपने दाँत, कान, नाख को हर दिन साफ़ करना है। आपको चप्पल या सैंडिल की जगह पर आपके जुत्ते पहनने हैं। आपको अपने कपडे हमेसा अच्छा और धोये हुए कपडे पहनने हैं। अपने नाख़ून साफ़ रखना है। और आपको सिंपल सा पर एक अच्छा सा एंड्राइड फ़ोन रखना है, जिससे की लोग आपको गरीब नहीं समझे और आप समाज में अपने क्लाइंट से बात करने या नंबर एक्सचेंज करने में आपको अपनी ख़राब फ़ोन की वजह से सर्मिंदगी महसूस ना हो।

व्यव्हार में जादू रखें, हमेशा सच बोले और क्लाइंट की मदद करें।

आपका व्यव्हार सबसे बड़ी अहमियत रखेगी इस Insurance सेल्स के काम में, आप किसी भी बिज़नेस में या जिंदगी में अगर आपका व्यव्हार बहुत ज्यादा अच्छा रहेगा तो आप हर जगह सफल हो जाएंगे। आपको किसी भी  इंसान का दिल जितना आना चाहिए। और किसी भी इंसान का दिल आप जित सकते हैं उनकी मदद कर के। इसमें आपको एक अच्छा और सच्चा करैक्टर बनाना होगा।

तभी आप किसी भी इंसान का दिल जित सकते हैं। और आपको यह गुण सिखने के लिए बहुत ही जायदा प्रैक्टिस करना पड़ेगा। इसी चीज़ को इंग्लिश में कम्युनिकेशन स्किल कहते हैं। इस चीज़ को आपको पब्लिक स्पीकिंग और कम्युनिकेशन  स्किल सीखनी पड़ेगी।  इस चीज़ को सिखने के लिए आप इस पुस्तक को जरूर पढ़ें हाउ टू विन फ्रेंड्स एंड इन्फ्लुएंस पीपल यह पुस्तक आपको लोगो को प्रभावित करने की कला सिखाएगी। इस पुस्तक को बड़े – बड़े सफल लोग पढ़ने की सलाह देते हैं।

सच बोलने के लिए आप लोगो की, गरीब लोगो की, और अपने माता पिता के साथ समय बिताइए और सच बोलने की आदत डालिये क्यूंकि सच आपको अंदर से मजबूत बनाएगा और झूठ आपको भीतर से खोखला बनाएगी। और जितना ज्यादा हो सके किसी भी व्यक्ति की मदद कीजिये चाहे उससे आपको कुछ फायदा हो या ना हो।

ये भी पढ़ें: फलों का थोक व्यापार कैसे करें, और इससे पैसे कैसे कमाए?

नेटवर्क कैसे बनाये, क्लाइंट कैसे ढूंढे?

नेटवर्क बनाने के लिए या क्लाइंट कैसे ढूंढे ? इसके कई तरीकें हैं। इसके लिए आप सबसे पहले अपना एक विसिटिंग कार्ड बनवाएं। इसके बाद आप बिमा के बारे में बहुत अच्छा से जान ले क्यूंकि Insurance Agent को Insurance के बारे में समझाना आना चाहिए इस लिए आप अच्छे से Insurance Agent के बारे में जान ले। अब आते हैं की नेटवर्क कैसे बनाये? और क्लाइंट कैसे ढूंढे?

इसके लिए आप सबसे पहले जहाँ काम करते हैं उस सर के क्लाइंट की और Insurance कंपनी में काम करने वाले लोगो को वहां से उनकी मदद करिए। जिससे की उन्हें आप पर भरोसे होना लगेगा। उसके बाद आप अपने परिवार में लोगो की मदद करें उनसे अच्छे संबध बनाइये और उन्हें बताएं की क्यूँ Insurance उनके और उनके परिवार के लिए जरुरी है और किस तरह से वे अपना और अपना परिवार के लिए एक अच्छा भविष्य बना सकते हैं। उसके बाद आप अपने दोस्तों और लोकल व्यक्तियों को Insurance के बारे में बतायें और उनकी मदद करिए।

दूसरों को Insurance से संबंधित चीज़ो में मदद करें।

मदद करने से लोग आप से बात करने और आपकी मदद करने में इच्छुक होंगे और वे  आपकी मदद करके खुश होंगे। इसके बाद लोकल जगह पर एक ऑफिस दाल दें और उस ऑफिस को अच्छे तरीकें से सजा दे ताकि जिस किसी को Insurance के बारे में कोई जानकारी लेनी होगी वे लोग उस ऑफिस में आकर आप से मिल सकते हैं। इसके बाद आप सोशल मीडिया की मदद ले जैसे आप एक युतुब चैनल बना ले और उस चैनल पर Insurance के बारे में लोगो को जानकारी दें।

और फिर आप सोशल मीडिया के चैट प्लात्फ्रोम जैसे फेसबुक, व्हात्सप्प, और लिंकेदीन जैसे फेमस सोशल मीडिया प्लेटफार्म का मदद ले जिससे आप अपना कस्टमर रेंज पूरी भारत में फैला सकते हैं। और हमेशा ये बात का ध्यान रखें की कोई आपसे बिमा खरीदें या न खरीदें पर उनकी लाइफ में अगर कोई समस्या है और आप उमकी मदद कर सकते हैं तो आप उनकी मदद जरुर करें क्यूंकि भले हि वो आपसे बिमा न खरीदें पर आपके अच्छे व्यव्हार से प्रभावित हो कर आपको अच्छा क्लाइंट दिलवा सकते हैं।

सबसे अच्छा बिमा कंपनी कौन सी है?

सबसे अच्छा और Trustable बिमा कंपनी LIC कंपनी है।

Insurance Agent बनने के लिए मिनिमम उम्र क्या होनी चाहिए?

Insurance एजेंट बनने के लिए किसी भी इंसान को 18 वर्ष की उम्र होनी चाहिए।

बिमा में कितने तरह के एजेंट बन सकते हैं?

बिमा में कई तरह के एजेंट होते हैं जैसे, कार Insurance, मोटर Insurance, हेल्थ इन्सुरन्स, लाइफ Insurance इत्यादि।

क्या ऑनलाइन बीमा एजेंट का काम कर सकते हैं?

हाँ बिलकुल पर उसके लिए आपको लोगो का भरोषा जितना होगा।

क्या हम मोबाइल से बिमा कर सकते हैं?

हाँ आप घर बैठे मोबाइल से ही Insurance कर सकते हैं।

खुद से बिमा करने के लिए सबसे अच्छा एप्लीकेशन कौन सा है?

खुद से बिमा करने के लिए सबसे अच्छा एप्लीकेशन Phone Pe एप्लीकेशन है।

निष्कर्ष :

Insurance Agent एक ऐसा बिज़नेस है जहाँ पैसे से ज्यादा Relationship चलती है, इसलिए ज्यादा से जयादा लोगो से अच्छे से व्यवहार बनाये।

तो दोस्तों ये थे कुछ तरीकें जिन से आप अपने Insurance एजेंट के बिज़नस को स्केल कर सकते हैं। अगर आपको कोई और तरीकें आता है, तो हमें कमेंट कर के जरुर बताइए।

ताकी लोगो को Insurance के बिज़नस में सेल करने में मदद मिल सके। ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट कर के जरुर बताइए। और ये आर्टिकल में अगर कुछ चीज़ गलती हो तो हमें वो भी जरूर बताइए।

Leave a comment

शेयर मार्केट से एक महीना में कितना परसेंट का रिटर्न मिलता है? सबसे बढ़िया स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए कौन सा एप्प बेस्ट है? शेयर मार्केट में पैसा कैसे लगाते हैं, और इससे कैसे पैसे कमाते हैं? SBFC Finance IPO: SBFC Finance का IPO जारी, निवेशक लगा रहे हैं जमकर बोली कंपनी का शुद्ध मुनाफा 35% की बढ़ोतरी के साथ पहुंचा 455.45 करोड़ रुपए। कंपनी के खर्च में आई 343.89 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी, जानिये क्या है नाम? Mutual Fund से कैसे पैसे कमाते है बड़ी – बड़ी कंपनियां, जानकार हो जाएंगे हैरान? जानिये Coal India के Share में पैसा लगाना सही या नहीं? Mutual Funds ने दर्ज किया पिछले 4 सालों का सबसे अधिक आंकड़ा, निवेशक लगा रहे हैं जमकर पैसे? ट्रेवल एजेंसी के द्वारा अपने करेंसी को एक्सचेंज करवाए।