अनाज का बिज़नेस कैसे शुरू करें ?

अनाज का बिज़नेस कैसे शुरू करें ?: अनाज एक ऐसी चीज है जो हर घर की जरूरत है और इस फिल्ड में उतर कर अगर कोई बिजनेस शुरू करता है तो यहां पर इस बिजनेस के चलने के चांसेस 100% रहते हैं। रीजन यह है क्योंकि बिना अनाज के कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं रह सकता है। हर घर में अनाज का उपयोग होता है। तो आज के इस लेख में हम बात करने वाले हैं कि किस तरीके से आप अनाज का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसमें आप कितना अर्निंग कर सकते हैं।

क्या वह बेहतर पॉइंट्स है जिनको आपको ध्यान में रखना पड़ेगा? यहां पर कौन सी ऐसी समस्याएं होती हैं? अगर आप एक अनाज की दुकान को शुरू करते हैं, कितनी लागत आने वाली है, कितनी कमाई कर सकते हैं। यहां पर अनाज के बिजनेस को लेकर टोटल 6 प्वाइंट्स पर बात करने वाले हैं। जिससे आप एक अनाज की दुकान शुरू कर सकते हैं 

सही लोकेशन।

आप कहीं पर भी शुरू कर सकते हैं, कोई जरूरी नहीं है कि बीच बाजार में ही हो पर वैसे बाजार में रहेगा तो ज्यादा सही है। बिकने के चांसेस ज्यादा रहेंगे। आपके वैसे आप अपने आसपास, गली मोहल्ले में भी कहीं शुरू कर सकते हैं। लोगों को पता होना चाहिए कि हां अनाज की दुकान यहां पर है, जहां पर हमें अनाज मिल जाएगा।

उन्हें जो चीजें चाहिए वो चीजें उन्हें मिल जाएंगी उस जगह पर साथ में यहां पर आपको एक गोडाउन की भी जरूरत पड़ेगी। अब दुकान तो आप कहीं पर भी शुरू कर सकते हैं। कितनी भी बड़ी शुरू कर सकते हैं। यहां पर आपको अगर हम बात कर लें तो एक गोडाउन की भी जरूरत पड़ेगी तो आपको एक रूम चाहिए होगा। फिर वह गोडाउन आप अपने घर पर भी रख सकते हैं वो भी सही रहेगा। 

अनाज कहा से खरीदें।

अगर आप एक अनाज का बिजनेस शुरू करते हैं तो दो ऑप्शन आते हैं आपके पास। तो अनाज खरीदने के लिए सबसे पहला ऑप्शन आता है आपके पास के आप मंडी जाकर वहां से अनाज खरीदेंगे और फिर उसको आगे संचारण करके रखकर आगे मार्केट में बेचेंगे। दूसरा ऑप्शन आपके पास आता है कि आप डायरेक्ट किसानों से कांटेक्ट करिए। इसमें आपका जो कीमत है वह थोड़ी सी कम में मिल जाएगी आपको क्योंकि यहां पर अगर आप मंडी खरीदने जाते हैं तो मंडी के दो आढ़ती होते हैं, व्यापारी होते हैं, वो भी कमीशन लेते हैं, वो भी कमाते हैं।

पर अगर आप किसी किसान से डायरेक्ट अनाज खरीद लेते हैं तो बीच में मंडी का जो प्रति क्विंटल पर कमीशन होता है वो बच जाता है। जिससे क्या हुआ कि किसान जो होगा उसको तो आप उतने ही रुपये दे रहे हैं जितने का वो मंडी में बेचने वाला था। यहां पर आपके कुछ पैसे एक्स्ट्रा बच जाएंगे। अगर आप डायरेक्ट किसानों से संपर्क करते हैं। किसान आपको आपके आसपास के एरिया में हर जगह मिल जाएंगे। 

अनाज को कैसे बचाये।

अगर आप अनाज खरीदकर अपने गोडाउन में रखते हैं तो सबसे बड़ी समस्या अनाज में आने वाली होती है घुन की। अगर आप गेहूं रखते हैं तो उसमें घुन लग जाता है या फिर अगर आप चना रखते हैं या फिर मक्का रखते हैं तो इन सब चीजों में जो अधिकतर समस्या आती है वो आदि घुन वाली या घुन लग जाता है या फिर फफूंदी सी लग जाती है वह बेकार होने लगता है। जिससे बचाने के लिए आपको संचारण के लिए गोडाउन में कई सारे उपयोग करने होंगे और उपाय करने होंगे।

इसके लिए आप आप ड्रम रखिए। अगर आप गोडाउन रखते हैं तो वहां पर आप बड़ा सा ड्रम रखिये और एक नहीं कई सारे आपको ड्रम रखने पड़ेंगे। अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं और उन ड्रमों में आप अनाज को भरकर रखें और जो में प्रॉपर तरीके से दवाइयां डालिये और जो ड्रम होते हैं उनको चारों तरफ से पैक करके रखें। अगर आप संचारण करके भंडारण घर के आगे धीरे धीरे बेचना चाहते हैं, अनाज का बिजनेस करना चाहते हैं। 

लाइसेंस और डॉक्यूमेंट।

आप जीएसटी रजिस्ट्रेशन करा लीजिए। बहुत महत्वपूर्ण चीज है ये। किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले दूसरी चीज की बात करते हैं क्योंकि यहां पर आप अनाज का बिजनेस करने जा रहे हैं और यह खाने पीने की चीज है। तो यहां आपको फूड लाइसेंस ले लेना चाहिए और यह इंपॉर्टेंट हो जाता है कि आगे चलकर आपके बिजनेस में किसी भी तरीके की कोई भी समस्या न हो। 

अनाज कहा बेचे।

तो सबसे पहले तो आप यह पता करिए कि आपके एरिया में कौन कौन सी ऐसी जगह है जहां पर अनाज का सबसे ज्यादा खपत हो रहा है। जैसे आपके एरिया में जो होटल्स हो गए इन जगहों पर चने की जरूरत पड़ती है। बड़े बड़े होटल्स हो गए तो उन जगहों पर आप चना सप्लाई करिए। अगर आपने किसानों से लो रेट पर खरीद रखा है, होटल वालों को आप चने बेचते हैं तो वो आपसे अच्छी कीमत पर चने लेंगे तो बीच में आपका प्रॉफिट अच्छा खासा मिलेगा।

प्लस यहां पर अगर अनाज की बात करें अगर आपका चावल हो गया इसके अलावा गेहूं हो गए। इन सारी चीजों को भी अगर आप रखते हैं तो मेन मार्केट में रखते हैं तो एडवर्टाइजमेंट करिए और बताइए। ज्यादा से ज्यादा लोगों के यहां मेरे पास अनाज मौजूद है। जिसको खरीदना है वो खरीद सकता है। मैं आपको बोलूंगा कि ऐसे कस्टमर्स को ज्यादा मांगने की कोशिश करिए जो आपसे एक साथ ज्यादा खरीद सकें और हमेशा खरीद सकें। 

अनाज का बिज़नेस में इन्वेस्टमेंट और अर्निंग।

इन्वेस्टमेंट की अगर बात करें आपको संचालन के लिए गोडाउन चाहिए होगा। आप रूम ले सकते हैं अपने घर के आसपास का कहीं या फिर अपने घर में ही कोई रूम ले सकते हैं। यहां पर आपको ड्रम खरीदने होंगे। लोहे के यह मानकर रख लीजिए आपको अनाज भी खरीदना होगा तो लगभग आपका 1 से 2 लाख रुपए टोटल इन्वेस्ट होगा यहां पर क्योंकि आपको एक शॉप भी लेनी होगी और उसमें आप रहेंगे। 

अर्निंग की बात करें तो यहां पर डिपेंड करता है आप कितना अनाज बेच पा रहे हैं। प्रतिक्विंटल पर मैं अगर एक अनुमानित बताऊं तो आप अगर अनाज का व्यापार करते हैं तो 100 से 200 कमाएंगे प्रति क्विंटल पर और इसी हिसाब से अगर आपने दिन में 10 क्विंटल का भी व्यापार किया है तो आप दो हज़ार रुपए तक कमा सकते हैं आसानी से। बाकी डिपेंड करता है कि आप कितनी सेल कर पा रहे हैं।

FAQ:

अनाज का बिजनेस शुरू करने के लिए कितना रुपया लगेगा?

अनाज का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको एक से 2 लाख रुपया की जरूरत पड़ सकती है।

अनाज का बिजनेस करते हुए प्रति क्विंटल कितना रुपया कमा सकते हैं?

अनाज का बिजनेस करते हुए आप प्रति क्विंटल ₹100 से ₹200 कमा सकते हैं।

अनाज का बिजनेस करने में कितना जगह की आवश्यकता होती है?

अनाज का बिजनेस करने में आपको 200 स्क्वायर फ़ीट जमीन की जरूरत पड़ेगी।

निष्कर्ष:

दोस्तों ऊपर दिए गए लिंक के माध्यम से हम आपको अनाज का बिजनेस कैसे शुरू करें के बारे में पूरी जानकारी दिए हैं। ऐसे में अगर आप एक किसान है तो यह बिजनेस आप आसानी के साथ कर सकते हैं। इस बिजनेस में काफी मुनाफा है और इसकी मांग भी अधिक है क्योंकि अनाज की इस्तेमाल हर एक जगह पर किया जाता है। तो दोस्तों अगर आप यह बिजनेस करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को ध्यान से पढ़ें। आशा करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Leave a comment

शेयर मार्केट से एक महीना में कितना परसेंट का रिटर्न मिलता है? सबसे बढ़िया स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए कौन सा एप्प बेस्ट है? शेयर मार्केट में पैसा कैसे लगाते हैं, और इससे कैसे पैसे कमाते हैं? SBFC Finance IPO: SBFC Finance का IPO जारी, निवेशक लगा रहे हैं जमकर बोली कंपनी का शुद्ध मुनाफा 35% की बढ़ोतरी के साथ पहुंचा 455.45 करोड़ रुपए। कंपनी के खर्च में आई 343.89 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी, जानिये क्या है नाम? Mutual Fund से कैसे पैसे कमाते है बड़ी – बड़ी कंपनियां, जानकार हो जाएंगे हैरान? जानिये Coal India के Share में पैसा लगाना सही या नहीं? Mutual Funds ने दर्ज किया पिछले 4 सालों का सबसे अधिक आंकड़ा, निवेशक लगा रहे हैं जमकर पैसे? ट्रेवल एजेंसी के द्वारा अपने करेंसी को एक्सचेंज करवाए।