मोबाइल टावर लगवाकर महीनें का 50000 कैसे कमाए?

मोबाइल टावर लगवाकर महीनें का 50000 कैसे कमाए?: आज हम एक ऐसा बिजनेस समझने जा रहे हैं जिससे आप अपने घर की छत, आसपास की खाली जगह, या किसी भी खाली स्थान पर मोबाइल टावर लगाकर आसानी से हर महीने ₹50,000 तक कमा सकते हैं। इस बिजनेस का नाम है “मोबाइल टावर इंस्टॉलेशन बिजनेस “। इस बिजनेस की खास बात यह है कि इसमें आपको कोई पैसा लगाने की जरूरत नहीं है। यानी, यह एक जीरो इन्वेस्टमेंट बिजनेस है। आपको बस अप्लाई करना है और कंपनी आपके घर या खाली जगह पर मोबाइल टावर लगा देगी। 

इसके बाद, आपको हर महीने ₹50,000 या उससे ज्यादा की कमाई हो सकती है। ऐसे में इस लेकर द्वारा आज हम आपके मोबाइल टावर लगाने के नियम क्या है इसके लिए अप्लाई कैसे करें क्या जरूरी दस्तावेज होंगे कितने पैसे कमाए जा सकते हैं आदि सें जुड़ी हर जानकारी देने वाले हैं। इसलिए अगर आप भी अपने घर में मोबाइल टावर लगवाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें।

मोबाइल टावर लगवाने के लिए कहां अप्लाई करें। 

अगर आप अभी इस बिजनेस को शुरू करके पैसे कमाना चाहते हैं तो मोबाइल टावर लगवाने के लिए आपको अप्लाई करना पड़ेगा। अप्लाई करने के लिए कई डायरेक्ट मोबाइल कंपनी है जिनसे कांटेक्ट करना पड़ेगा या फिर थर्ड पार्टी भी कंपनी है उनसे भी कांटेक्ट करना पड़ेगा जिनके बारे में हम आगे बात करने वाले हैं।

मोबाइल टावर लगाने के नियम क्या है। 

आपको मोबाइल टावर लगाने के लिए कुछ नियमों और शर्तों का पालन करना होता है, जो आप भारत सरकार की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा, जिन कंपनियों के टावर आप लगवाने वाले हैं, उनके भी कुछ खास नियम होते हैं।

उदाहरण के लिए:

  • अगर आप अपने घर की छत पर मोबाइल टावर लगवाना चाहते हैं, तो वहां कम से कम 500 स्क्वेयर फीट जगह होनी चाहिए।
  • शहर में टावर लगवाने के लिए कम से कम 2000 स्क्वेयर फीट जगह होनी चाहिए।
  • गांव में टावर लगवाने के लिए 2500 स्क्वेयर फीट जगह की जरूरत होती है।
  • आप हॉस्पिटल के पास या उसके 100 मीटर के दायरे में टावर नहीं लगा सकते।

ये कुछ मुख्य नियम हैं, लेकिन इनके अलावा भी और नियम हो सकते हैं। साथ ही, नियमों में बदलाव भी हो सकता है, इसलिए जिस कंपनी से आप मोबाइल टावर लगवा रहे हैं, उसकी सभी शर्तें और नियमों की पूरी जानकारी लेना जरूरी है। तभी आप यह काम शुरू करें।

मोबाइल टावर लगाने के लिए डॉक्यूमेंट क्या क्या लगेगा। 

अगर आप अपने घर या खाली जगह पर मोबाइल टावर लगवाना चाहते हैं, तो कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ होने चाहिए:

  1. ऑनरशिप डॉक्यूमेंट: जिस जगह पर आप टावर लगवाना चाहते हैं, वह जगह आपकी होनी चाहिए और दस्तावेज़ों में आपका नाम दर्ज होना चाहिए।
  2. एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट): आपको सिविल बॉडी से एक एनओसी लेनी होगी, जिसमें बताया जाए कि वहां टावर लगाने में कोई आपत्ति नहीं है।
  3. आईडी प्रूफ: आपका पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड) भी जमा करना होगा।

इन 2-3 जरूरी दस्तावेज़ों के बाद, आप आसानी से मोबाइल टावर लगवा सकते हैं।

मोबाइल टावर लगवाकर महीनें का 50000 कैसे कमाए?

मोबाइल टावर लगाकर कितना पैसा कमा सकते हैं। 

मोबाइल टावर लगवाने पर आपको हर महीने किराए के रूप में 30,000 से 40,000 रुपये तक मिल सकते हैं। इसके अलावा, अगर कंपनी किसी व्यक्ति को जॉब भी देती है, तो आपको 20,000 से 30,000 रुपये अतिरिक्त मिल सकते हैं। इस तरह, अगर आप शहर में हैं, तो आप आसानी से हर महीने ₹50,000 तक कमा सकते हैं।

अगर आप गांव में टावर लगवाते हैं, तो कंपनी आपको 20,000 से 25,000 रुपये किराए के रूप में देगी। साथ ही, 15,000 से 20,000 रुपये का एक जॉब भी दे सकती है। इस तरह, आप गांव में भी हर महीने ₹35,000 से ₹50,000 तक कमा सकते हैं। आपकी कमाई इस बात पर निर्भर करेगी कि आप किस कंपनी का मोबाइल टावर लगवा रहे हैं।

किन कंपनी से कांटेक्ट करें। 

यहाँ पर मैं पाँच कंपनियों के नाम बता रहा हूँ जिनके मोबाइल टावर लगवाकर आप आसानी से ₹50,000 से ₹60,000 या इससे ज्यादा भी कमा सकते हैं:

  1. एटीसी टावर
  2. अमेरिकन टावर कॉरपोरेशन
  3. जीटीएल इंफ्रा
  4. इंडस टावर
  5. भारती इंफ्राटेल

ये 5-6 कंपनियाँ हैं जिनसे आप संपर्क करके मोबाइल टावर लगवाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

मोबाइल टावर लगाने के लिए कैसे अप्लाई करें।

दोस्तों, मोबाइल टावर लगवाने के लिए आपको उन कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहाँ पर एक फॉर्म मिलेगा, जिसे आपको भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद, कंपनी आपसे संपर्क करेगी और आपके सभी जरूरी दस्तावेज़ लेगी। इसके बाद, कंपनी आपकी जगह पर आकर निरीक्षण करेगी। वे देखेंगे कि जगह कितनी बड़ी है और क्या वह आपके नाम पर है या नहीं। सभी जानकारी की जांच करने के बाद, आपकी जगह पर मोबाइल टावर का इंस्टॉलेशन किया जाएगा।

FAQ: (मोबाइल टावर लगवाकर महीनें का 50000 कैसे कमाए?)

प्रश्न: खाली छत पर मोबाइल टावर लगवाने पर कितना रुपया मिलता है?

उत्तर: खाली छत पर मोबाइल टावर लगवाने पर आपको ₹50000 से ₹60000 तक मिलता है।

प्रश्न: छत पर मोबाइल टावर लगवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज होना अनिवार्य है?

उत्तर: छत पर मोबाइल टावर लगवाने के लिए आपके पास ओनरशिप डॉक्यूमेंट, एनओसी और आईडी प्रूफ होना अनिवार्य है।

प्रश्न: मोबाइल टावर लगवाने के लिए कहां जाकर आवेदन करना होगा?

उत्तर: मोबाइल टावर लगवाने के लिए आपको मोबाइल टावर लगवाने वाले कंपनियों के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

इन्हें भी पढ़े।

खुद का कंप्यूटर सेल्लिंग का वेबसाइट बनाइये और महीने का लाखो रुपया कमाए।

Earn Money from Chat GPT: इन आसान भाषा में जानिए कौन-कौन से तरीकें अपना कर चैट जीपीटी से रुपए कमा सकते हैं।

निष्कर्ष:

ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको यह बताया है कि कैसे आप अपने घर के छत पर या अपनी खाली पड़ी जमीन पर कोई भी कंपनी का मोबाइल टावर लगाकर ₹50000 तक महीना कमा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ करने की भी जरूरत नहीं है अगर आपके पास पहले से एक खाली जगह मौजूद है तो आपको बस कुछ कंपनियों में आवेदन करना होगा जिसके बाद कंपनियां खुद ही आकर टावर लगाएगी और हर महीने उसका किराया देगी। अगर आप भी इस अच्छे अवसर का फायदा उठाना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लिख को अंत तक पूरा पढ़ें। उम्मीद करता हूं कि यह लेख आप को पसंद आया होगा, इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद। 

Leave a comment

शेयर मार्केट से एक महीना में कितना परसेंट का रिटर्न मिलता है? सबसे बढ़िया स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए कौन सा एप्प बेस्ट है? शेयर मार्केट में पैसा कैसे लगाते हैं, और इससे कैसे पैसे कमाते हैं? SBFC Finance IPO: SBFC Finance का IPO जारी, निवेशक लगा रहे हैं जमकर बोली कंपनी का शुद्ध मुनाफा 35% की बढ़ोतरी के साथ पहुंचा 455.45 करोड़ रुपए। कंपनी के खर्च में आई 343.89 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी, जानिये क्या है नाम? Mutual Fund से कैसे पैसे कमाते है बड़ी – बड़ी कंपनियां, जानकार हो जाएंगे हैरान? जानिये Coal India के Share में पैसा लगाना सही या नहीं? Mutual Funds ने दर्ज किया पिछले 4 सालों का सबसे अधिक आंकड़ा, निवेशक लगा रहे हैं जमकर पैसे? ट्रेवल एजेंसी के द्वारा अपने करेंसी को एक्सचेंज करवाए।